अंबिकापुर में अर्नब तूफान का असर शहर में भी दिखा। रामानुजगंज रोड स्थित केनाबांध परशुराम मंदिर के पास एक सूखा पेड़ बिजली के तारों पर गिर गया, जिससे इलाके की बिजली रातभर गुल रही। पेड़ हटाने के लिए नगर निगम और बिजली विभाग की टीम को हाइड्रोलिक मशीन की मदद लेनी पड़ी। दिनभर मशक्कत के बाद देर शाम पेड़ हटाया गया और बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। पेड़ गिरते ही मौके पर लकड़ी बटोरने वालों की भीड़ जुट गई और लोग पेड़ की टहनियां व लकड़ियां लेकर जाते नजर आए। बिजली विभाग की टीम ने तारों पर गिरे पेड़ को हटाकर क्षतिग्रस्त बिजली व्यवस्था दुरुस्त की। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पेड़ों की कटाई-छंटाई कराने की मांग की है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Source: Source