हिमाचल प्रदेश में मंत्री पद को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के बीच चल रही चर्चा पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सियासी तंज कसा है। सुक्खू के सुंदर सिंह ठाकुर के ग्रह ठीक नहीं होने के बयान पर पलटवार करते हुए जयराम ने कहा कि अब तो मुख्यमंत्री की ही कुंडली खराब लग रही है। मंडी में जनसभा में जयराम ने सुंदर सिंह ठाकुर को स्वाभिमान का वास्ता देते हुए कहा कि अगर सम्मान है तो उन्हें साफ कह देना चाहिए कि अब मंत्री नहीं बनना। नेता प्रतिपक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि सुंदर सिंह ठाकुर को मंत्री बनाने की 20 बार घोषणा की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल पाई। जयराम ने कहा कि सुंदर सिंह ठाकुर मुख्यमंत्री के पीछे-पीछे घूमते रहते हैं। जहां सुखविंदर सिंह सुक्खू होते हैं, वहां सुंदर सिंह ठाकुर भी नजर आते हैं। मुख्यमंत्री दिल्ली जाते हैं तो सुंदर भी उनके साथ हेलीकॉप्टर में दिल्ली पहुंच जाते हैं। जयराम ने कहा कि जहां मुख्यमंत्री होते हैं, वहां सुंदर सिंह ठाकुर पीछे खड़े नजर आते हैं और कैमरे की फ्रेम में बने रहते हैं। उन्होंने कहा कि अगर सुंदर सिंह ठाकुर में थोड़ा भी सम्मान और स्वाभिमान है तो उन्हें मुख्यमंत्री से साफ कह देना चाहिए कि बहुत हो गया, अब उन्हें मंत्रिमंडल में नहीं आना है। नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस के राजनीतिक भविष्य पर भी निशाना साधा और दावा किया कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस आने वाले 25 से 30 साल तक सत्ता में नहीं आ पाएगी। जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू पर होलीलॉज को डिस्लॉज करने के आरोप भी लगाए। Source: Source Post navigation CEC ज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत मांगने का आरोप, केरल में विजिलेंस जांच के आदेश प्रियंका गांधी के हाथ में यूपी की कमान: सपा के साथ सीट शेयरिंग से जीत तक का बनाया मेगा प्लान