लुधियाना के ईस्सा नगरी पुली इलाके में थाना डिवीजन नंबर-2 के अधीन एक तेज रफ्तार बेकाबू वरना कार ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में सड़क किनारे सब्जी बेचने वाले एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जगतार सिंह गोशा निवासी ससराली कॉलोनी, बूथगढ़ के रूप में हुई है। गोशा करीब 20 साल से इलाके में साग बेचने का काम करता था। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया, जबकि पुलिस ने उसके एक साथी को पकड़ लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों रमेश बांगड़ के मुताबिक वरना कार चला रहा युवक नौसिखिया था और गाड़ी चलाना सीख रहा था। इलाके में भीड़ अधिक होने के कारण कार बेकाबू हो गई और उसने सड़क पर मौजूद कई लोगों को टक्कर मार दी। इस दौरान कार ने स्कूटी पर सवार सब्जी विक्रेता गोशा को भी अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद कार उसे स्कूटी समेत काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। हादसे में गोशा के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर थाना डिवीजन नंबर-2 की पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस फरार कार चालक की तलाश कर रही है। Source: Source Post navigation यमुनानगर में जीजा ने साढ़े 8 लाख रुपये ठगे: नीदरलैंड भेजने के नाम पर धोखाधड़ी, पासपोर्ट भी नहीं लौटाया करनाल में युवक की डंडे से पीटकर हत्या: दोस्त पर आरोप, बहन बोली- पार्क में ले जाकर सिर पर किए वार