मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। गैस लीक होने से किचन में आग लग गई। इस दौरान प्रेशर कुकर फट गया। हादसे में एक महिला झुलस गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर टीम मौके पर पहुंची। टीम ने आग पर काबू पाकर बड़ा हादसा टाल दिया। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Source: Source