राजधानी रायपुर में चार करोड़ रुपये की जबरन वसूली, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। कारोबारी बलिराम धरमानी की शिकायत पर पुलिस ने अनवर ढेबर समेत छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि जमीन के पुराने सौदे को लेकर कारोबारी पर चार करोड़ रुपये देने का दबाव बनाया गया। होटल में बैठक के दौरान मारपीट की गई और परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश जारी है।

Source: Source