बिलासपुर में दीपावली पर बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था के लिए रूट प्लान तैयार किया है। सदर बाजार, गोल बाजार, हटरी चौक, शनिचरी बाजार और तेलीपारा रोड पर भीड़ बढ़ने पर वन-वे व्यवस्था लागू की जाएगी या रूट डायवर्ट किया जाएगा। इसके लिए गांधी चौक, पुराना बस स्टैंड, वाल्मीकि चौक, सिम्स तिराहा और रामसेतु चौक समेत कई स्थानों को संभावित डायवर्सन प्वाइंट के रूप में चिह्नित किया गया है। बाजार आने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग के लिए 8 स्थान तय किए गए हैं। प्रमुख चौक-चौराहों और बाजार क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर एएसपी ट्रैफिक रामगोपाल करियारे ने कोतवाली टीआई के साथ बाजारों का निरीक्षण किया और व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सदर बाजार और गोल बाजार के पास सड़क पर खड़े 6 से ज्यादा वाहनों के चालान किए गए, वहीं दुकानदारों और ठेला-गुमटी वालों को सड़क पर सामान नहीं फैलाने और ग्राहकों के वाहन खड़े करने के लिए जगह छोड़ने के निर्देश दिए गए। नियमों का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इसके अलावा प्रमुख सड़कों पर पटाखे जलाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। एएसपी ट्रैफिक ने लोगों से निजी वाहनों, खासकर चारपहिया वाहनों की जगह पब्लिक ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल करने की अपील की है और अपने वाहन तय पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करने को कहा है, ताकि सड़कों पर जाम न लगे। भीड़ नियंत्रित करने के लिए प्रमुख चौराहों, बीट पॉइंट और हाईवे पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा और क्रेन से भी पेट्रोलिंग की जाएगी। दीपावली की खरीदारी के लिए बाजार आने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग के लिए यातायात पुलिस ने 8 स्थान तय किए हैं और शहर के अलग-अलग इलाकों से बाजार पहुंचने वाले लोगों के लिए क्षेत्र के अनुसार पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यातायात पुलिस ने दुकानदारों, फुटकर व्यापारियों, ठेला-गुमटी संचालकों और फेरी लगाकर सामान बेचने वालों को सड़क पर अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी है। Source: Source Post navigation उत्तराखंड सरकार केंद्र के बराबर देगी DA: कर्मचारियों को 1 जुलाई 2026 से मिलेगा बढ़ा हुआ भत्ता हिसार में अग्निवीर भर्ती रैली 16 जनवरी से: पांच जिलों के युवा करेंगे प्रतिभाग, डीसी ने दिए सुविधा-सुरक्षा के निर्देश