रायपुर में जमीन विवाद पर कारोबारी से चार करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने, मारपीट करने और धमकी देने के मामले में अनवर ढेबर समेत छह लोगों पर गंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। कारोबारी बलिराम धरमानी की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। आरोप है कि जमीन के पुराने सौदे को लेकर उन पर रकम देने का दबाव बनाया गया। होटल में बैठक के दौरान मारपीट की गई और परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश जारी है।

Source: Source