अंतरराष्ट्रीय लवी मेला-2026 के लिए प्लॉट आवंटन की नीलामी 6 से 10 नवंबर तक होगी। लवी मेला समिति ने मेला मैदान रामपुर बुशहर और राष्ट्रीय राजमार्ग-05 पर प्लॉट आवंटित करने के लिए नीलामी की तारीखें निर्धारित की हैं, जिसमें इच्छुक व्यापारी और प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रामपुर बुशहर एवं अंतरराष्ट्रीय लवी मेला समिति के सचिव हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि मेला मैदान में प्लॉट आवंटन की जिम्मेदारी तहसीलदार रामपुर को सौंपी गई है, वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग-05 पर प्लॉट आवंटित करने का जिम्मा तहसीलदार ननखड़ी को दिया गया है। नीलामी प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाने के लिए संबंधित अधिकारियों की अध्यक्षता में कमेटियों का गठन किया गया है, जो निर्धारित स्थलों पर प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया की निगरानी करेंगी। प्रशासन ने इच्छुक व्यापारियों और प्रतिभागियों से निर्धारित तिथियों में नीलामी में शामिल होने की अपील की है। अंतरराष्ट्रीय लवी मेला रामपुर बुशहर का प्रमुख व्यापारिक एवं सांस्कृतिक आयोजन है, जहां हर वर्ष हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में व्यापारी पहुंचते हैं। प्लॉट आवंटन की नीलामी के माध्यम से व्यापारियों को मेले में कारोबार करने का अवसर मिलेगा। Source: Source Post navigation बिहार के गांवों की बदलेगी तस्वीर! 22 हजार करोड़ की योजनाओं को CM सम्राट की हरी झंडी महम के बाजार में नहीं लगेंगी पटाखों की दुकानें: बिक्री के लिए राजकीय महाविद्यालय का मैदान तय, एसडीएम ने दिए निर्देश