रांची में सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले बेरोजगार युवाओं को ठगों ने निशाने पर लेना शुरू कर दिया है। रांची एयरपोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का खेल सामने आया है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी AAI ने इस मामले में अलर्ट जारी किया है। AAI ने युवाओं को फर्जी विज्ञापनों से सावधान रहने की सलाह दी है। ठग फर्जी विज्ञापन और नकली नियुक्ति पत्र के जरिए युवाओं से पैसे ऐंठ रहे हैं। AAI ने स्पष्ट किया है कि उसकी ओर से जारी सभी भर्ती विज्ञापन आधिकारिक वेबसाइट पर ही देखे जा सकते हैं। किसी भी अभ्यर्थी को बिना आधिकारिक पुष्टि के किसी को पैसे नहीं देने चाहिए। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने युवाओं से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध विज्ञापन या कॉल की जानकारी तुरंत पुलिस और AAI को दें।

Source: Source