हरियाणा के गुरुग्राम स्थित सेक्टर-102 के धनकोट क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने सामान्य बुखार के इलाज में डॉक्टरों पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि युवक को सामान्य बुखार था, लेकिन इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ती चली गई। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद अस्पताल में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। अस्पताल प्रशासन की ओर से अभी कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है।

Source: Source