फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में नाम सामने आने के बाद गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका में हिरासत में लिया गया है। अमेरिकी एजेंसी आईसीई ने उसे कैलिफोर्निया में पकड़ा है। हैरी पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने और विदेश में बैठकर आपराधिक गतिविधियां चलाने के आरोप हैं। इससे पहले हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया भी अमेरिका में हिरासत में लिए जा चुके हैं। रोहित शेट्टी को धमकी देने के मामले में यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। मामले की आगे जांच जारी है।

Source: Source