कैथल के गांव खरक पांडवा के पास जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक हाईवे के साइड में खड़े खंभे से टकराकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक के करीब 25 वर्षीय ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि उसके साथ ट्रक में बैठे कंडक्टर को हल्की चोटें आईं। दोनों दिल्ली से ट्रक में सवार होकर पंजाब के तरनतारन जा रहे थे। जैसे ही वे जम्मू-कटरा एक्सप्रेसवे पर गांव खरक पांडवा टोल से थोड़ा आगे पहुंचे, ड्राइवर को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिससे ट्रक खंभे से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मृतक की पहचान पंजाब के तरनतारन के गांव रसूलपुर निवासी सेहवन के रूप में हुई है। राहगीरों ने इसकी सूचना कलायत थाना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए कैथल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। कलायत थाना एसएचओ रणदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने इत्तेफाकिया मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई की है। मृतक के साथी जसबीर ने बताया कि सेहवन शादीशुदा था और उसकी एक बेटी है तथा वह परिवार में अकेला कमाने वाला था। Source: Source Post navigation सोने का रेट पूछने पर धर्मग्रंथ जलाने की धमकी: फोन पर गाली देने का आरोप, पलवल में सुनार के खिलाफ केस दर्ज