तरनतारन के डीसी राहुल कुमार को मिल्कफेड का मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है और उनकी जगह निर्मल ओसेपचन जिले के नए डिप्टी कमिश्नर होंगे। राहुल को पंजाब ऊर्जा विकास एजेंसी (पेडा) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है। प्रशासनिक फेरबदल के तहत राहुल को सहकारिता विभाग के अधीन मिल्कफेड में तैनाती के लिए उपलब्ध कराया गया है। मिल्कफेड के मौजूदा मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल गुप्ता को विशेष सचिव, परिवहन विभाग बनाया गया है, जबकि मनीषा राणा सूचना प्रौद्योगिकी एवं उद्योग प्रोत्साहन विभाग की डायरेक्टर और अनुपम क्लेर रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग के विशेष सचिव नियुक्त किए गए हैं। प्रदेश में कुल 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिन्हें आगामी विधानसभा चुनावों से पहले प्रशासनिक स्तर पर उठाया गया कदम बताया जा रहा है। Source: Source Post navigation बहादुरगढ़ में 12 नवंबर को जनसुनवाई करेंगे पुलिस कमिश्नर: सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक सुनेंगे समस्याएं, मौके पर होगा शिकायतों का निपटारा MP के नए DGP के नाम पर मंथन जारी: 20 नवंबर को दिल्ली में बैठक, सरकार ने भेजे 12 अफसरों के नाम