नेपाल में छठ पर्व मनाने के लिए घर लौट रहे लोगों के साथ बड़ा हादसा हो गया, जहां गुरुवार को एक छोटी बस 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में ड्राइवर समेत 14 लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

Source: Source