लुधियाना में हेल्थ डेटा के संबंध में चर्चा करते हुए विशेषज्ञों ने बताया कि कई बार मरीजों का डेटा या तो अधूरा होता है या किसी एक निश्चित स्रोत जैसे अस्पताल, लैब या बीमा कंपनी से ही जुड़ा होता है, जिससे संपूर्ण डेटा नहीं मिल पाता। डायबिटीज अब एक मॉडिफायबल और मेटाबॉलिक तथा लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारी बन चुकी है, जिसे नियंत्रित करने के लिए दवाओं के साथ-साथ खान-पान और जीवनशैली में परहेज रखना बहुत जरूरी है। डायबिटीज फ्री वर्ल्ड के फाउंडर डॉ. सुरिंदर गुप्ता ने बताया कि आधुनिक जीवनशैली और सुख-सुविधाओं के कारण डायबिटीज के मामले सभी उम्र के लोगों में तेजी से बढ़ रहे हैं, इसलिए मरीजों को डॉक्टरों का आसानी से उपलब्ध होना और मार्गदर्शन मिलना बेहद जरूरी है। विशेषज्ञों ने कई आम भ्रमों को दूर किया, जैसे यह मानना कि केवल दवाइयों और मीठा छोड़ने से डायबिटीज पूरी तरह ठीक हो जाती है, जबकि सच्चाई यह है कि इसे नियंत्रित किया जा सकता है और इसके लिए दवाओं के साथ खान-पान तथा जीवनशैली पर निरंतर नियंत्रण रखना पड़ता है। इसी तरह बार-बार खाने से शुगर नियंत्रित रहने की धारणा गलत है, क्योंकि इससे इंसुलिन और पैंक्रियास पर अतिरिक्त असर पड़ता है, और दिन में तीन बार मुख्य भोजन तथा बीच में हल्के स्नैक्स लेने चाहिए। डायबिटीज को केवल बुजुर्गों की बीमारी मानना भी गलत है, क्योंकि जीवनशैली में बदलाव और निष्क्रियता के कारण यह अब सभी उम्र के लोगों में तेजी से बढ़ रही है। हेल्थ डेटा के बारे में यह मानना भी गलत है कि वह हमेशा पूरी तरह व्यवस्थित मिलता है, जबकि कई बार डेटा अधूरा या किसी एक स्रोत तक सीमित होता है। इसके अलावा बिना नियम के किसी भी प्रकार के प्रोटीन या आहार को लेने की धारणा भी गलत है, क्योंकि शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी करने और भूख नियंत्रित करने के लिए सही चीजों का चुनाव करना आवश्यक है, जिसके लिए अपनी डाइट में चने, मूंगफली या सोयाबीन जैसी चीजें शामिल करनी चाहिए।

Source: Source