मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को खटीमा में जनता के बीच पहुंचे। उन्होंने लोहियाहेड हेलीपैड और खटीमा में अपने निजी आवास पर जनता तथा जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने अपनी समस्याएं सीएम के सामने रखीं। धामी ने लोगों की शिकायतें ध्यान से सुनीं। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के सख्त निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता है। अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष मामलों के लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई। स्थानीय लोगों ने सीएम के इस कदम का स्वागत किया।

Source: Source