पूर्वी दिल्ली के शाहदरा जिले में एक मकान की छत गिर गई। इस हादसे में 6 लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है। दिल्ली फायर सर्विस और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। स्थानीय पुलिस और राहतकर्मी मलबे को हटाकर फंसे लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग भी बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि राहत और बचाव का काम जारी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। मकान गिरने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।

Source: Source