हरियाणा के सोनीपत में कार्यस्थल पर महिला कर्मचारियों को सुरक्षित, गरिमापूर्ण और सहयोगात्मक वातावरण प्रदान करने वाले संस्थानों को प्रदेश सरकार द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। डीसी नेहा सिंह ने जिले के सभी सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी संस्थानों से आह्वान किया है कि वे ‘महिला समर्थ संस्थान पुरस्कार योजना वर्ष 2026-27’ के तहत निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना आवेदन जरूर प्रस्तुत करें। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शुरू की गई इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन संस्थानों को प्रोत्साहित करना है जो महिला कर्मियों के सम्मान और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं। पात्र संस्थान ‘महिला समर्थ संस्थान पोर्टल’ के माध्यम से 20 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस पहल से कार्यस्थलों पर महिलाओं के अनुकूल सकारात्मक संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और अन्य संस्थान भी इससे प्रेरित होंगे।

Source: Source