चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने शहर के तीन और स्वास्थ्य केंद्रों में ईवनिंग ओपीडी शुरू करने का फैसला लिया है। इसके तहत सेक्टर-34 स्थित अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर, खुड्डा जस्सू स्थित यूएएएम और मौली जागरां स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में शाम 4 से 6 बजे तक मरीजों की जांच की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य लोगों को सुविधाजनक समय पर घर के नजदीक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना है। इससे खासकर नौकरीपेशा लोगों, बुजुर्गों और उन मरीजों को फायदा होगा, जो सुबह के समय अस्पताल नहीं पहुंच पाते। शहर में ईवनिंग ओपीडी की शुरुआत 24 फरवरी को सेक्टर-16 स्थित गवर्नमेंट मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल से हुई थी। सिविल अस्पताल मनीमाजरा और सेक्टर-22 व 45 के अस्पतालों में भी यह सुविधा शुरू की गई। जीएमएसएच-16 में अब तक 21 हजार से ज्यादा मरीज ईवनिंग ओपीडी का लाभ उठा चुके हैं। यहां रोजाना करीब 150 से 200 मरीज जांच के लिए पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक ईवनिंग ओपीडी में आम बीमारियों की समय पर पहचान और इलाज में मदद मिलेगी। छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए मरीजों को बड़े अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। लोगों की प्रतिक्रिया की समय-समय पर समीक्षा विभाग इन केंद्रों पर मरीजों की संख्या, उपलब्ध मेडिकल सुविधाओं और लोगों की प्रतिक्रिया की समय-समय पर समीक्षा करेगा। जरूरत के अनुसार मेडिकल सेवाओं का विस्तार भी किया जाएगा। Source: Source Post navigation अलवर में चुनाव ड्यूटी से लौटे हेड कॉन्स्टेबल की संदिग्ध हालात में मौत, पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंपा बलरामपुर में सर्वमंगला राइस मिल पर लगा ताला, यूपी से आ रहा 116 बोरी धान जब्त