गुरदासपुर में केंद्रीय जेल में बंद कैदियों और हवालातियों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लेने के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरबंस सिंह लेखी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जेल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और कैदियों से सीधे बातचीत की। उन्होंने उनकी समस्याएं सुनीं और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। जेल में भोजन की गुणवत्ता जांचने के लिए लंगर हॉल का भी दौरा किया। यहां उन्होंने कैदियों को परोसा जाने वाला खाना चखकर देखा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश के साथ जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी गुरदासपुर के सचिव हरप्रीत सिंह भी मौजूद रहे। लेखी ने जेल की बैरकों का निरीक्षण किया और सुरक्षा उपकरणों की जांच की। उन्होंने जेल प्रबंधन से कैदियों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। लेखी ने कैदियों को उनके कानूनी अधिकारों और मुफ्त कानूनी सहायता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिन हवालातियों के पास अपना वकील नहीं है, वे जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी गुरदासपुर के कार्यालय से मुफ्त कानूनी सहायता के तहत वकील प्राप्त कर सकते हैं। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जेल अधिकारियों और कर्मचारियों को कैदियों के कल्याण, स्वास्थ्य सुविधाओं, साफ-सफाई और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं का ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर केंद्रीय जेल गुरदासपुर का स्टाफ भी मौजूद रहा। Source: Source Post navigation रेवाड़ी में मंत्री रणबीर गंगवा के सख्त निर्देश, जांच में सहयोग नहीं किया तो दर्ज होगी एफआईआर; 13 में से 9 शिकायतों का निपटारा जनता के एक-एक रुपये का सही उपयोग सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी: सीएम साय