टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने नए सिरे से विभागीय कार्य का डिस्ट्रीब्यूशन किया है। कार्य वितरण में लाइसेंस, सीएलयू मामले और सभी कोर्ट केसेस के आधार पर काम को बांटा गया है। जिला टाउन प्लानर सुरेखा यादव को पंचकूला, अंबाला और कुरुक्षेत्र का कार्यभार दिया गया है। इनके अंडर एटीपी रमन कुमार रहेंगे। जिला टाउन प्लानर संजय सैनी को रोहतक सर्कल की जिम्मेदारी दी गई है और एटीपी दिव्या दहिया इनके अंडर रहेंगी। इसी प्रकार डीटीपी दिव्या डोगरा को गुरुग्राम अर्बन मानेसर कांप्लेक्स में सेक्टर 1 से 57 की जिम्मेदारी दी गई है। इनके अंडर एटीपी कपिल राव और अनीश ग्रोवर रहेंगे। डीटीपी नरेश कुमार को जीएमयूसी सेक्टर 58 से 87, एसईजेड, मानेसर और गवाल पहाड़ी का चार्ज दिया गया है और इनके तहत एटीपी विकास यादव होंगे। बता दें कि उपरोक्त सभी अधिकारी व एरिया हितेश शर्मा, एसटीपी के अंडर हैं। इसी प्रकार डीटीपी आशीष शर्मा को जीएमयूसी के सेक्टर 88 से 115 और सोहना एरिया दिया गया है और इनके अंडर एटीपी शिवम रोहिला रहेंगे। डीटीपी सविता जिंदल को फरीदाबाद सर्कल दिया गया है और एटीपी तरुण कुमार इनके तहत रहेंगे। डीटीपी सतीश कुमार को हिसार सर्कल दिया गया और एटीपी शालू धीमान इनके अंडर रहेंगी। डीटीपी सुनैना को रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है व एटीपी आशीष ग्रोवर व अमित कुमार इनके अंडर रहेंगे। डीटीपी राकेश बंसल को पूरे आईटी व एंफोर्समेंट वर्क की जिम्मेदारी दी गई और एटीपी संजय व अमित कुमार इनके साथ अटैच हैं। उपरोक्त सभी अधिकारी व एरिया एसटीपी ईएंडवी के अंडर होंगे। उपरोक्त के अलावा डीटीपी रोहित चौहान व सुनैना जो कि एसटीपी विजय कुमार के अंडर होंगे, एनसीआर सैल की जिम्मेदारी देखेंगे। एटीपी प्रिया व जहान्वी सैल की तैनाती सैल में रहेगी।

Source: Source