सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भटगांव मुख्य मार्ग पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जिससे कार धनुष के आकार में मुड़ गई। हादसे में 18 वर्षीय ताहिर खान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना से इलाके में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Source: Source Post navigation UP के बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार एम्बुलेंस सड़क किनारे खड़े पिकअप में घुसी, पांच की मौत