मोगा पुलिस ने जिले में अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 175 ग्राम हेरोइन और 100 ग्राम आइस बरामद हुई है। तस्कर पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने यह कार्रवाई निहाल सिंह वाला, धर्मकोट और बाघापुराना थाना क्षेत्रों में की। एक आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर बिना नंबर के मोटरसाइकिल पर जाते समय पकड़ा गया। दो अन्य आरोपियों को धर्मकोट क्षेत्र में गश्त के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने चारों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। थाना निहाल सिंह वाला के थानेदार रणजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने बिना नंबर के मोटरसाइकिल को रोककर परमिंदर सिंह निवासी गांव बुट्टर की तलाशी ली। उसके कब्जे से 120 ग्राम हेरोइन और 100 ग्राम आइस बरामद हुई। थाना धर्मकोट की थानेदार वीरपाल कौर पुलिस टीम के साथ गश्त कर रही थीं। इस दौरान पुलिस ने सपनदीप सिंह उर्फ मन्ना निवासी जलालाबाद पूर्वी और बलविंदर सिंह उर्फ काला निवासी गांव नूरपुर हकीमा को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से 35 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। थाना बाघापुराना के मुख्य अधिकारी जनक राज ने बताया कि सहायक थानेदार बिंदरपाल कौर ने पुलिस टीम के साथ गश्त के दौरान सतनाम सिंह उर्फ प्रिंस निवासी गांव बुर्ज लद्धा सिंह वाला को गिरफ्तार किया। उसके पास से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किए हैं। अधिकारियों के अनुसार पूछताछ के बाद आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करने की कोशिश की जाएगी। Source: Source Post navigation पानीपत में 24 वर्षीय युवक कमरे में फंदे पर मिला, पैर थे जमीन पर टिके; जीजा ने जताई अनहोनी की आशंका रायगढ़ में शासकीय भूमि फर्जीवाड़े में विक्रेता उजीतराम गिरफ्तार, पटवारी और साक्षी के बाद जेल भेजा