हरियाणा में नारनौल के खातौली से पिछले करीब 10 दिनों से पालतू कुत्ता शेरू लापता है। शेरू के मालिक नारनौल शहर के निवासी जतिन वर्मा उसकी तलाश में लगातार जुटे हुए हैं। उन्होंने शेरू को खोजने के लिए अब सोशल मीडिया का सहारा लिया है और आसपास के लोगों से उसकी जानकारी मिलने पर संपर्क करने की अपील की है। जतिन वर्मा ने बताया कि उन्होंने करीब 8 साल पहले शेरू को उस समय पाला था, जब वह बहुत छोटा था। तब से वह उनके परिवार के साथ ही रह रहा था। परिवार के लोगों का शेरू से काफी लगाव है और वह उनके लिए परिवार के सदस्य की तरह है। जतिन ने बताया कि करीब एक महीने पहले गांव खातौली में एक व्यक्ति शेरू को अपने साथ ले गया था। इसके बाद शेरू वहां से करीब 10 दिन पहले लापता हो गया। काफी तलाश करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला है। परिवार की ओर से आसपास के गांवों और नारनौल क्षेत्र में शेरू की तलाश की जा रही है। शेरू जर्मन मिक्स नस्ल का कुत्ता है। परिवार को आशंका है कि वह भटककर किसी अन्य स्थान पर पहुंच गया होगा। शेरू को खोजने के लिए जतिन वर्मा ने सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीर और जानकारी साझा की है। उन्होंने नारनौल सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि यदि किसी को शेरू कहीं दिखाई दे या उसके बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत उन्हें सूचित करें। जतिन का कहना है कि शेरू करीब आठ साल से उनके परिवार का हिस्सा है। ऐसे में उसके लापता होने से परिवार परेशान है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि शेरू को उसके परिवार तक वापस पहुंचाने में सहयोग करें। Source: Source Post navigation राजगढ़ में रील बनाने के लिए खतरनाक स्टंट, चालू कार की छत पर चढ़कर पी शराब; वीडियो वायरल होने पर गिरफ्तारी नवी मुंबई, सूरत और साबरकांठा से आई आग से तबाही की तस्वीरें; तीन अलग-अलग शहरों में भीषण आग