छत्तीसगढ़ में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले तीन साल से दोषियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। जांच में जो भी लोग दोषी पाए जा रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार किसी भी दोषी को बख्शने वाली नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति पर सख्ती से अमल किया जा रहा है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने नगरीय निकाय चुनाव, गरीबी रेखा से बाहर आए लोगों, हाथियों के बढ़ते आतंक और विकास कार्यों को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग के कल्याण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

Source: Source