शिमला जिले में रामपुर उपमंडल की शिंगला पंचायत के कलना गांव के ऊपर सोमवार शाम जंगल में आग लग गई। आग की लपटें गांव की आबादी और घरों के करीब तक पहुंच गईं, जिससे ग्रामीणों को खतरा महसूस हुआ। स्थानीय लोगों को आशंका है कि किसी ने झाड़ियों और सूखी घास साफ करने के लिए आग लगाई होगी, जो फैलकर जंगल तक पहुंच गई। आग लगने का असली कारण अभी पता नहीं चला है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। डीएफओ रामपुर गुरहर्ष सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम मौके पर भेजी गई और देर रात तक आग बुझाने का काम जारी रहा।

Source: Source