फतेहाबाद जिले के गांव झलनिया में एक निजी बस के कंडक्टर और सवारी के बीच खुले पैसों को लेकर हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोप है कि कंडक्टर और उसके साथियों ने सवारी सुग्रीव व उसके परिजनों के साथ जमकर मारपीट की, जिसमें सुग्रीव के भाई पवन के सिर में गंभीर चोट आई है। घटना शाम के समय हुई जब सुग्रीव फतेहाबाद से अपने गांव जा रहा था। बस स्टैंड पर दोनों पक्षों में फिर झड़प हुई। सूचना पर डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Source: Source Post navigation बेंगलुरु: शादी से इंकार पर प्रेमी ने युवती को तीसरी मंजिल से फेंका, पहले माना जा रहा था आत्महत्या बेंगलुरु में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले बम धमाके की धमकी, पुलिस कमिश्नर को मिला खालिस्तान समर्थक ईमेल