बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आप सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि जो पार्टी हिंदू हित की बात करेगी, हम उसके साथ हैं। धीरेंद्र शास्त्री ने पठानकोट में 3 दिवसीय श्री हनुमंत कथा में प्रवचन करते हुए यह बात कही। उन्होंने पठानकोट के लोगों की आत्मीयता की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां के लोग बेहद अच्छे हैं और सनातन संस्कृति के हित में कार्य करने वाली हर सरकार साधुवाद की पात्र है। शास्त्री ने कहा कि वे किसी राजनीतिक दल के नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति के प्रचारक हैं। उन्होंने कहा कि भारत की ऐसी कोई पार्टी नहीं है जिसमें हिंदू न हों। सभी पार्टियों में हिंदू हैं और जिस-जिस पार्टी में हिंदू हैं, हम उस पार्टी के हैं। उन्होंने कहा कि हम सबके हैं, क्योंकि सनातन ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ सिखाता है। Source: Source Post navigation पंजाब: BJP-अकाली गठबंधन का रिपोर्ट कार्ड, 5 बार साथ लड़े और 3 बार बनी सरकार रायबरेली में शून्य तो अमेठी में सिर्फ एक सीट, गांधी परिवार के गढ़ में भी कांग्रेस को नहीं दे रही भाव