सोनीपत की सत्र अदालत ने घर में घुसकर जानलेवा हमला करने और हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी अंकुश की तीसरी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी है। सत्र न्यायाधीश जगजीत सिंह की कोर्ट ने कहा कि आरोपी पहले जमानत का दुरुपयोग कर भगोड़ा घोषित हो चुका है और मुकदमा अंतिम बहस के चरण में है, इसलिए जमानत का कोई आधार नहीं है। यह मामला 31 मार्च 2020 को सिटी थाना सोनीपत में दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। शिकायतकर्ता प्रवीण के बयान पर दर्ज मुकदमे में आरोपियों ने घातक हथियारों से घर में अनाधिकृत प्रवेश कर हमला किया और जान से मारने की धमकी दी थी। बचाव पक्ष ने लंबी हिरासत का हवाला देते हुए जमानत की मांग की, जबकि अभियोजन ने कड़ा विरोध किया। अदालत ने याचिका को आधारहीन मानते हुए खारिज कर दिया।

Source: Source