सुनील शेट्टी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बेटे आहान शेट्टी की फिल्म ‘सांकी’ की भोपाल में शूटिंग के लिए सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। फिल्म की शूटिंग 30 अक्टूबर से भोपाल में शुरू हो चुकी है। फिल्म में एक्शन, रोमांस और भावनात्मक जुड़ाव देखने को मिलेगा। तीनू सुरेश देसाई द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2027 की पहली छमाही में रिलीज होगी। निर्माता साजिद नाडियाडवाला के साथ अच्छे संबंधों के कारण फिल्म के टाइटल का मुद्दा भी सुलझ गया।

Source: Source