मोहाली जिले में खरड़ के न्यू सनी एन्क्लेव में प्रॉपर्टी कारोबार करने वाले एक व्यक्ति पर निवेशकों से करीब 3.50 करोड़ रुपए हड़पने और रकम वापस न करने का आरोप लगा है। डीएसपी स्तर की जांच के बाद जीरकपुर पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4) के तहत केस दर्ज किया है। बलटाना के गोविंद विहार निवासी महमूद के मुताबिक, आरोपी सेक्टर-123 में आरएस अपनी प्रॉपर्टी के नाम से कारोबार करता था। महमूद ने खुद निवेश किया और अपने परिचितों को भी रकम लगाने के लिए तैयार किया। शिकायतकर्ता का दावा है कि आरोपी ने अलग-अलग लोगों से करीब 3.50 करोड़ रुपये जुटाए। 26 मार्च 2025 को कारोबारी ने निवेशकों को रकम मुनाफे समेत लौटाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अगले दिन उसका कार्यालय बंद मिला और फोन पर संपर्क नहीं हो सका। पुलिस ने शेष 6 लाख 34 हजार 837 रुपए की धोखाधड़ी के आधार पर केस दर्ज किया है। Source: Source Post navigation पानीपत: सब्जी खरीदते समय फैक्ट्री गेटमैन को बाइक ने मारी टक्कर, मौत; तीन बेटियों का पिता था महादेव सट्टा: भगोड़े अनिल अग्रवाल और विकास आहूजा का होगा प्रत्यर्पण, कोर्ट ने जारी किया आदेश; शुभम और धीरज की अर्जी पर सुनवाई