तरनतारन में गोइंदवाल साहिब सेंट्रल जेल में तलाशी के दौरान 2 कैदियों से 2 मोबाइल और 3 सिम बरामद हुए हैं। जेल प्रशासन की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट जसविंदर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी। डीएसपी गोइंदवाल साहिब हरमीक सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर 2 कैदियों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। तलाशी में कैदी हरविंदर सिंह निवासी झबाल और हरदीप सिंह निवासी सोहल के पास से वीवो कंपनी के मोबाइल और सिम मिले। पुलिस ने प्रिजन एक्ट की धारा 42ए और 48ए के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस जांच कर रही है कि मोबाइल जेल में कैसे पहुंचे और किन लोगों से संपर्क किया जा रहा था।

Source: Source