गुरुग्राम में मूंगफली व्यापारी नईम खान की हत्या के मामले में सेक्टर-65 थाना और क्राइम ब्रांच ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद सुभान (19) और मोहम्मद शहनवाज (19) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के निवासी हैं। पुलिस को तकनीकी साक्ष्यों, कॉल डिटेल्स और मुख्य आरोपी बबलू की पूछताछ से इनकी भूमिका का सुराग मिला। इससे पहले पुलिस मृतक के बिजनेस पार्टनर बबलू को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच में सामने आया कि नईम ने बबलू को उसकी बहन की शादी के लिए 75 हजार रुपए उधार दिए थे। उधार वापस न करने और नईम के पास रखे कैश को लूटने के लिए 8 नवंबर की शाम कादरपुर टी-पॉइंट के पास नईम की चाकू मारकर और गला घोंटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने शव को सूखे पानी के टैंक में छिपाकर उस पर 12 पैकेट नमक डाल दिया था। 22 नवंबर को शव बरामद हुआ था।

Source: Source