जालंधर ग्रामीण के नवनियुक्त एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने पदभार संभालते ही पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नाइट डोमिनेशन अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने जिले के प्रमुख रास्तों और संवेदनशील इलाकों में नाकाबंदी की। संदिग्ध वाहनों और लोगों की तलाशी लेकर सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई। एसएसपी के निर्देश पर सिटी सर्विलांस प्लान के तहत अलग-अलग पुलिस थानों की टीमें इस अभियान में शामिल हुईं। एसएसपी खख ने थाना लांबड़ा का औचक निरीक्षण भी किया। उन्होंने थाने के रिकॉर्ड, कामकाज, सुरक्षा इंतजाम और पुलिसकर्मियों की तैनाती की समीक्षा की। उन्होंने कर्मचारियों को सतर्कता और पेशेवर तरीके से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। साथ ही आम लोगों के साथ विनम्र व्यवहार करने की हिदायत दी। एसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारियों ने भी जिले के 14 पुलिस थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान नूरमहल, लांबड़ा, शाहकोट, गोराया, लोहियां, मेहतपुर और अन्य थानों की सुरक्षा व्यवस्था जांची गई। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि लोगों को सुरक्षित माहौल देने के लिए रात की गश्त, नाकाबंदी और औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे। Source: Source Post navigation लुधियाना के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने संभाला कार्यभार, नशे और अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस का ऐलान