दंतेवाड़ा जिले के हिड़पाल में सुरक्षा बलों ने एक प्रेशर कुकर आईईडी बरामद किया और उसे निष्क्रिय कर दिया। नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए यह आईईडी प्लांट की थी। सुरक्षा बलों की सतर्कता से बड़ी जनहानि टल गई। नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत यह सफलता मिली। 195वीं वाहिनी सीआरपीएफ की यंग प्लाटून पार्टी और बीडीएस टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। जवानों ने 5 किलो वजन का प्रेशर कुकर आईईडी बरामद किया और बीडीएस टीम ने उसे निष्क्रिय कर दिया। इसके बाद आसपास के क्षेत्र में अतिरिक्त सर्चिंग की गई। यह अभियान द्वितीय कमान अधिकारी विक्रांत वर्मा के मार्गदर्शन में चलाया गया। सभी अधिकारी और जवान सुरक्षित बेस कैंप लौट आए। नक्सलियों की यह चाल सुरक्षा बलों की सतर्कता से विफल हुई।

: Source