शाहकोट | पंजाब सरकार की तरफ से चलाई गई ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से शाहकोट के वार्ड-8 में शनिवार को विशेष कैंप लगाया गया। कैंप में एमसी राखी मट्टू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं के फॉर्म भरे गए। मट्टू ने सरकार की उक्त स्कीम को बेहतरीन पहल बताया और कहा कि इससे समाज में महिलाओं का स्तर और मजबूत होगा। वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी। कैंप के दौरान मौजूद प्रबंधकीय टीम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के दस्तावेज चेक किए और मौके पर ही फॉर्म पूरे करके आगे भेजने की प्रक्रिया मुकम्मल की गई, ताकि लाभार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। कैंप में सिमरनजीत कौर, सुखमनजीत कौर, प्रिया, सतविंदर कौर, सुनैना, लक्ष्मी, अमरजीत कौर, राजिंदर कौर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित थे। : Source Post navigation शाहकोट में ‘मावां धीयां सत्कार योजना’ के फार्म भरवाए हिमाचल की 1293 पंचायतों में कल सुबह 7 बजे वोटिंग:6500 पोलिंग पार्टियां आज रवाना होगी, शाम तक तैयार करने होंगे पोलिंग बूथ