कुरुक्षेत्र| कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 के लिए बैचलर ऑफ वोकेशन इन एनवायरमेंटल साइंस एंड सस्टेनेबिलिटी कोर्स में दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी है, जो 21 जून तक जारी रहेगी। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ एनवायरमेंटल स्टडीज के तहत संचालित किया जाएगा। कुलपति सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में इसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप स्किल-बेस्ड और इंडस्ट्री-लिंक्ड प्रोग्राम के रूप में तैयार किया गया है। संस्थान के निदेशक परमेश कुमार के अनुसार यह तीन वर्षीय अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम है, जिसमें पढ़ाई के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी शामिल होगा। किसी भी स्ट्रीम से 12वीं पास छात्र इसमें आवेदन कर सकते हैं और प्रवेश मेरिट के आधार पर होगा, इसके लिए कोई प्रवेश परीक्षा नहीं ली जाएी।

: Source