छत्तीसगढ़ में सुबह प्रवर्तन निदेशालय और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने एक साथ कई ठिकानों पर कार्रवाई शुरू की है। रायपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव सहित प्रदेश के कई जिलों में जांच एजेंसियों की अलग-अलग टीमें दबिश दे रही हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, राजधानी रायपुर में ईडी की टीम ने 3 से 4 ठिकानों पर तलाशी शुरू की है। अन्य जिलों में भी जांच एजेंसियां दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाल रही हैं। यह कार्रवाई सीजीएमएससी घोटाले की जांच के तहत की जा रही है। एजेंसियां मामले में गहन जांच कर रही हैं। छापेमारी से जुड़े दस्तावेज जब्त किए जा रहे हैं। मामले में अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मचा है। एजेंसियों ने मामले में आगे की कार्रवाई जारी रखी है। जांच में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

Source: Source