रायपुर में साइबर ठगों ने तीन अकाउंटेंट को टारगेट करके करीब 3 करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दिया है। अधिकांश कंपनियों के कर्मचारी ऑफिस में व्हाट्सएप का इस्तेमाल अपने डेस्कटॉप या कंप्यूटर पर करते हैं, जिससे हैकिंग का खतरा ज्यादा रहता है। साइबर ठगों ने तेलीबांधा, टिकरापारा और खम्हारडीह में जिन अकाउंटेंट को टारगेट किया था, वे तीनों अपने डेस्कटॉप कंप्यूटर पर व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते थे। इसी के जरिए साइबर ठगों ने उनके अकाउंट हैक किए और फिर उनके व्हाट्सएप के विभिन्न ग्रुपों में घुसपैठ की, जिससे उन्हें कंपनी के महत्वपूर्ण अधिकारियों और उनसे हुई चैटिंग की जानकारी मिल गई। इसके बाद इन्हीं जानकारियों की मदद से तीनों अकाउंटेंट को आसानी से ठग लिया गया। इसी पैटर्न से तेलीबांधा थाने में 2 करोड़, टिकरापारा थाने में 88 लाख और खम्हारडीह थाने में 20 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। Source: Source Post navigation दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दो क्षतिग्रस्त डंपरों से टकराई रोडवेज बस: बारिश से कम दृश्यता के चलते हुआ हादसा, बस में सवार थे 27 यात्री दुर्ग में करवाचौथ पर गैस सिलेंडर में धमाका: किचन में लगी आग, घर में मौजूद थे परिवार के 6 सदस्य; सभी सुरक्षित