दुर्ग के मरारपारा इलाके में करवाचौथ के दिन एक बड़ा हादसा टल गया। प्रसाद बनाने के कुछ देर बाद घर में गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया, जिससे किचन में आग लग गई और वहां रखा सामान जलकर खाक हो गया। हादसे के समय घर में परिवार के 6 सदस्य मौजूद थे, हालांकि सभी सुरक्षित बच गए। जानकारी के मुताबिक, परिवार में करवाचौथ की पूजा की तैयारी चल रही थी और महिला ने किचन में प्रसाद तैयार करने के बाद दूसरे कमरे में जाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया। धमाके की आवाज सुनकर घर के लोग घबरा गए और इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते, किचन में आग फैल चुकी थी। आग की चपेट में आने से किचन में रखे बर्तन और अन्य सामान जल गए। परिवार के लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी और इस बीच आग बुझाने के लिए आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पा लिया, जिससे आग को घर के दूसरे हिस्सों तक फैलने से रोक लिया गया। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, हालांकि किचन का सामान जलने से परिवार को नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि धमाके के समय कोई भी सदस्य किचन में मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दी गई है और फिलहाल सिलेंडर में धमाका होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। Source: Source Post navigation साइबर ठगी: डेस्कटॉप पर WhatsApp चलाना पड़ सकता है भारी, रायपुर में तीन अकाउंटेंट से 3 करोड़ रुपये की ठगी छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करों पर 3 साल का वार: संपत्ति होगी कुर्क, वाहन होंगे नीलाम; ओडिशा-आंध्र-तेलंगाना से तस्करी रोकने की योजना