कैथल के कलायत में नेशनल हाईवे 152 पर एक ट्रक ने मार्ग पर खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे पीछे से आ रहे ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक में मिथनॉल ऑयल भरा हुआ था और इस हादसे में ऑयल से भरे ट्रक का ड्राइवर उसके अंदर ही जल गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान राजस्थान के सोंगरावास जिला जालौर निवासी करीब 42 वर्षीय पीरा राम के रूप में हुई है, जो राजस्थान से ऑयल लेकर अंबाला जा रहा था और गांव शिमला के पास यह हादसा हुआ। राहगीरों ने घटना देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कैथल के नागरिक अस्पताल भेजा। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर बुलाकर आग पर काबू पाया गया। कलायत थाना एसएचओ रणदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि गांव शिमला के पास ट्रक में आग लग गई है और मौके पर पहुंचने पर पाया कि दो ट्रकों में आग लगी हुई थी। जांच में पता चला कि आगे जा रहे ट्रक में धान की फसल लदी थी और उसका ड्राइवर नीचे उतरकर टायर चेक कर रहा था, तभी पीछे से मिथनॉल ऑयल से भरे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे आग लग गई और ड्राइवर मौके पर ही जल गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले में परिजनों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। Source: Source Post navigation मोरबी में पास जाते ही बजता था हॉर्न: परेशान पड़ोसी ने कार को आग के हवाले किया, VIDEO वायरल; आरोपी गिरफ्तार दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दो क्षतिग्रस्त डंपरों से टकराई रोडवेज बस: बारिश से कम दृश्यता के चलते हुआ हादसा, बस में सवार थे 27 यात्री