दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में एक मरीज की मौत को लेकर विवाद सामने आया है। वार्ड में अचानक सीलिंग फैन मरीज के पेट पर गिर गया था। घटना के करीब तीन घंटे बाद मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। परिवार का कहना है कि फैन गिरने की घटना के बाद मरीज की हालत बिगड़ी। वहीं अस्पताल प्रशासन ने इन आरोपों से इनकार किया है। अस्पताल का कहना है कि मरीज की मौत बीमारी के कारण हुई। घटना को लेकर अस्पताल और परिजनों के दावों में अंतर बना हुआ है। मामले की जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Source: Source