हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने PRT मेवात कैडर भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। यह परिणाम विज्ञापन संख्या 05/2024 की कैटेगरी-01 के तहत घोषित किया गया है। आयोग ने चयनित उम्मीदवारों की रोल नंबर और श्रेणीवार सूची सार्वजनिक की है। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम चयन सूची जारी की गई है। सामान्य वर्ग का अंतिम कटऑफ 75.05 अंक रहा है। EWS वर्ग का कटऑफ 70.30 अंक दर्ज किया गया है। BCA वर्ग का कटऑफ 69.35 और BCB वर्ग का कटऑफ 70.30 अंक रहा। SC वर्ग के लिए अंतिम कटऑफ 68.40 अंक निर्धारित किया गया है। कुल 1456 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है। कुछ उम्मीदवारों के परिणाम न्यायिक मामलों के चलते सीलबंद रखे गए हैं। आयोग ने बताया कि परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है और तकनीकी त्रुटि होने पर संशोधन किया जा सकता है।

Source: Source