नीट (NEET-UG) री-टेस्ट से पहले छात्रों के सामने नई मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। परीक्षा से जुड़ी तकनीकी खामियों के अलावा, पेपर लीक करने का झांसा देने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसने छात्रों की चिंता बढ़ा दी है। इस बीच, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने राज्यों के साथ बैठक कर री-टेस्ट की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से छात्रों की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रक्रिया की अखंडता बनाए रखने पर जोर दिया है। राज्यों और केंद्रीय एजेंसियों को सख्त सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कहा है कि वह रिफंड सहित सभी मुद्दों को हल करने के लिए काम कर रही है। सोमवार सुबह तक चार लाख से अधिक परीक्षार्थी अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर चुके हैं।

Source: Source