गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की वसुंधरा पुलिस चौकी में शुक्रवार रात अचानक जोरदार धमाका हो गया। रात करीब 9 बजे हुए विस्फोट से चौकी के दो शीशे टूट गए और दीवार में दरार आ गई। घटना के वक्त वहां मौजूद एक डिलीवरी बॉय कांच लगने से घायल हो गया। धमाके की वजह अभी साफ नहीं है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। Source: Source Post navigation कुरुक्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव: ट्रेन की चपेट में आने से मौत, एक बेटी का पिता था, इसी महीने आना था जन्मदिन ठाणे में पति से झगड़े के बाद महिला ने झील में लगाई छलांग, लाइफसेवर्स ने बचाई जान