बिहार में भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने वाले अधिकारियों पर विशेष निगरानी इकाई यानी एसवीयू का शिकंजा कसा है। पटना में सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर एसवीयू ने छापेमारी की है। यह छापेमारी आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई है। अधिकारी के आवास और कार्यालय समेत कई ठिकानों पर जांच की जा रही है। टीम को कई अहम दस्तावेज मिले हैं। मामले की जांच जारी है। भ्रष्टाचार के खिलाफ एसवीयू की यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। आगे की जांच में कई खुलासे हो सकते हैं।

Source: Source