हापुड़ में खाद्य सुरक्षा विभाग ने कुचेसर चौपला स्थित क्रीम फैक्ट्री पर छापेमारी की है। छापेमारी में वनस्पति, रिफाइंड ऑयल, एसएमपी और दही से बनाई जा रही 500 किलो मिलावटी क्रीम नष्ट कराई गई। 1.10 लाख रुपये मूल्य की इस दूषित क्रीम को नष्ट कराकर यूनिट बंद कर दी गई है। सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। मिलावटी क्रीम बनाए जाने की सूचना पर यह छापेमारी की गई। आगे की कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Source: Source