हिमाचल प्रदेश के कुल्लू प्रशासन ने पार्वती घाटी में किसी भी अवैध पार्टी या रेव पार्टी के आयोजन की अनुमति नहीं होने की जानकारी दी है। सोशल मीडिया पर 4 से 6 सितंबर तक कथित रेव पार्टी के आयोजन का प्रचार किया जा रहा था, जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई की। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कसोल, मणिकर्ण, तोष, पुलगा, तुलगा, ग्राहण और बरशैणी क्षेत्रों में ऐसी पार्टियों के आयोजन और प्रचार पर प्रतिबंध लागू है। नियमों का उल्लंघन करने और भ्रामक प्रचार करने के आरोप में संबंधित इंस्टाग्राम यूजर के खिलाफ पुलिस थाना मणिकर्ण में FIR दर्ज की गई है। उपायुक्त अनुराग चन्द्र शर्मा ने कहा कि नशे और अवैध गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। Source: Source Post navigation गुरुग्राम द्वारका एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, ई-रिक्शा से टक्कर के बाद कैब चालक की मौत तरनतारन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 61 NDPS मामलों में जब्त नशीले पदार्थ नष्ट