हरियाणा के हांसी में बरवाला मार्ग पर सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक रजत हांसी के इंदिरा कॉलोनी का निवासी और राजकीय महाविद्यालय में बीए का छात्र था। वह शुक्रवार सुबह नौकरी के इंटरव्यू के लिए बाइक से बरवाला जा रहा था, तभी गांव भाटला के पास उसकी बाइक की एक स्कूटी से टक्कर हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल रजत को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरे वाहन चालक के भी घायल होने की सूचना है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Source: Source