कैथल में सीवन थाना के तहत आने वाले एक गांव में कृषि भूमि पर विवाद के चलते दो पक्षों में झगड़ा हो गया। एक पक्ष के लोगों ने महिला और उसके परिजनों से मारपीट की। महिला के साथ छेड़खानी की और उसके कपड़े फाड़ दिए। आरोपियों ने महिला को गलत नीयत से छुआ और उसे जातिसूचक शब्द भी कहे। इस संबंध में महिला ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामले में चार नामजद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला ने शिकायत में बताया कि उनका गांव के ही कुछ लोगों के साथ कृषि भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। 1 नवंबर को जमीन को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद आरोपी तरसेम, मालक सिंह, परविंदर, रविंदर और अन्य उनके घर में घुस आए और उनके साथ मारपीट की। आरोपियों ने उनके कपड़े फाड़ दिए और छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें बुरी तरह पीटा। महिला ने बताया कि आरोपियों ने पहले भी उसके साथ मारपीट और छेड़खानी की थी, लेकिन गांव में आपसी बोल-बर्ताव के कारण वे चुप रहे। अब फिर आरोपियों ने उनके साथ ऐसा ही किया। शिकायतकर्ता ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सीवन थाना की जांच अधिकारी धनपति ने बताया कि पुलिस के पास महिला की शिकायत आई है और पुलिस ने मारपीट, छेड़खानी, जातिसूचक शब्द कहने व अन्य संबंधित धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। Source: Source Post navigation गुरुग्राम में अमेरिकन एक्सप्रेस के सीनियर प्रोफेशनल से आईफोन 17 छीना: चेहरे पर नुकीले हथियार से किया जख्मी, बाइक सवार बदमाश फरार बकरी चोरी के दो मामलों में फरार 2 आरोपी गिरफ्तार: जांजगीर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर की पूछताछ, निजाम की तलाश जारी